Others

UPSC (Union Public Service Commission) संघ लोक सेवा आयोग क्या है?

परिचय

UPSC (Union Public Service Commission) एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करता है।भारतीय संविधान के अनुछेद 315 से 323 में संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग का गठन का प्रावधान किया गया है प्रारंभ में लोक सेवा आयोग की परीक्षा इंग्लैंड में हुआ करती थी भारत में लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना 1 OCT 1926 को हुई थी भारत के स्वतंत्र होने पर संवैधानिक प्रावधानों के तहत 26 अक्तूबर 1950 को लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई। इसकी मुख्यालय नई दिल्ली मैं है और इसकी Official Website है https//www.upsc.gov.in UPSC हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है UPSC का full form है UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION या संघ लोक सेवा आयोग| UPSC एक National Leval की परीक्षा है जो भारत की केंद्र और राज्य सरकार के तहत 24 सेवाओं में भर्ती के लिए उत्तरदायी होता है | संघ लोक सेवा आयोग को संवैधानिक स्वायत्तता प्रदान है ताकि योग्य अधिकारियों की भर्ती कर सके
इस लेख में हम UPSC के अंतर्गत आने वाले पदों के बारे में जानेंगे | UPSC के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से नौकरियों के तीन समूह हैं –

संघ लोक सेवा आयोग

1) अखिल भारतीय सिविल सेवा ( ALL INDIA SERVICE ):-

IAS Indian Administration Service
( भारतीय प्रसासनिक सेवा )
IPS Indian Police Service
( भारतीय पुलिस सेवा )
IFoS Indian Forest Service
( भारतीय वन सेवा )

2) समूह ‘A’ सिविल सेवा :-

भारतीय विदेश सेवा ( IFS )
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा ( IAAS)
भारतीय सिविल लेखा सेवा ( ICAS )
भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा ( ICLS )
भारतीय रक्षा लेखा सेवा ( IEDAS )
भारतीय रक्षा संपदा सेवा ( IEDES )
भारतीय सूचना सेवा ( IIS )
भारतीय आयुध कारखाना सेवा ( IOFS )
भारतीय संचार वित सेवा ( ICFS )
भारतीय डाक सेवा ( IPoS )
भारतीय रेलवे लेखा सेवा ( IRAS )
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा ( IRPS )
भारतीय रेलवे यातायात सेवा ( IRTS )
भारतीय राजस्व सेवा ( IRS )
भारतीय व्यापार सेवा ( ITS )
रेलवे सुरक्षा बल ( RPF )

3) समूह ‘B’ सिविल सेवा :-

सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा
दानिक्स ( DANICS )
दान
पांडिचेरी सिविल सेवा
पांडिचेरी पुलिस सेवा

पात्रता/योग्यता/मानदण्ड :-

UPSC के लिए एक उम्मीदवार को निम्नलिखित रूप से योग्यता प्राप्त होती है :-

  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • आयुसीमा – 21 – 32 वर्ष ( आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छुट )
  • शैक्षणिक योग्यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक
  • प्रयासों की संख्या :– सामान्य (General) – 6, OBC – 9, SC/ST – ऊपरी आयुसीमा तक
  • शुल्क :– General/OBC/EWS – 100 रु॰, SC/ST/पुर्व सैनिक/PWD/महिला – 0 रु॰

UPSC परीक्षा के तीन चरण होते हैं

  1. Prelims Exam ( प्रारंभिक परीक्षा )
  2. Mains Exam ( मुख्य परीक्षा )
  3. Personality Test (साक्षात्कार )

1) Prelims Exam ( प्रारंभिक परीक्षा ):-

इस Exam में Paper 1 और Paper 2 दो पेपर होते हैं

Paper 1 :-

  • G.K./G.S
  • 100 Questions
  • 200 Marks
  • 2 Hours

Prelims Exam के Paper 1 में कट ऑफ़ मार्क्स को पूरा करना अनिवार्य है इसमें G.S के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे कुल अंक 200 के होंगे और समय 2 घंटे मिलेंगे नकारात्मक अंकन के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जायेंगे

Paper 2 :-

  • C.SAT
  • 80 Questions
  • 200 Marks
  • 2 Hours

Paper 2 में C.SAT के 80 प्रश्न पूछे जायेंगे कुल अंक 200 एवं समय 2 घंटे दिए जायेंगे इसे क्वालिफाई करने के लिए न्यनतम 33% लाना अनिवार्य है

2) Mains Exam ( मुख्य परीक्षा ):- जो उम्मीदवार Prelims Exam में क्वालिफाई होंगे वही इसमे योग्य हो पाएंगे

Qualifying Paper

  • कोई भी भारतीय भाषा का एक विषय – 300 Marks
  • English – 300 Marks
  • Time:- 3-3 घंटे
  • Qualified With 25% Marks

Essay

  • 1 Paper
  • Marks – 250
  • Time – 3 hours

G.K./GS

  • 4 Paper
  • Marks – 4 × 250
  • Time – 3 – 3 hours

Optional

  • 2 Paper
  • Marks – 2 × 250
  • Time – 3 – 3 hours

Essay + G.K./GS + Optional = Total Marks – 1750

Mains में कुल 9 पेपर होते हैं इसमे से दो Qualifying Paper होते हैं जबकि बाकि सात पेपर निबंध G.S. और वैकल्पिक विषय के अंक को ( ⁄ विषय 250 ) मिलाकर कुल 1750 अंकों के होते हैं

Personality Test (साक्षात्कार ):- UPSC परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार है यह कुल 275अंक का होता है इसे क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को अपने विषय में ( वैकल्पिक ) गहरी जानकारी होनी चाहिए कुछ मुख्य गुण जो आपको इसमें दूसरे उम्मीदवारों से बेहतर बना सकती है वो है मानसिक सतर्कता, तथ्यों को याद रखने की क्षमता स्पष्ट एंव तार्किक सोच, संतुलित निर्णय क्षमता, रूचि की गहनता एंव दायरा, सामाजिक सामंजस्य, कुशल नेत्रित्व क्षमता, बौद्धिकता एंव नैतिकता आदि |

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) Official website अधिक जानकारी के लिए देखें Click Here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button